फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेफवा बाजार में करंट से मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
परशुरामपुर। क्षेत्र के चेफवा बाजार में शुक्रवार देर शाम इन्वर्टर रिपेयरिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से मैकेनिक की मौत हो गई। 
विज्ञापन

सरौना गांव निवासी 30 वर्षीय मुकेश पाण्डेय पुत्र प्रदीप पाण्डेय गांव से कुछ दूर चेफवा बाजार में बैटरी-इन्वर्टर तथा इलेक्ट्रॉनिक का काम करते थे। शुक्रवार देर शाम मुकेश इन्वर्टर रिपेयर कर रहे थे। इसी बीच करंट की चपेट में आने से अचेत हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात मुकेश का शव लेकर लोग घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। प्रदीप पाण्डेय के चार बेटों में सबसे बड़े मुकेश थे। घर गृहस्थी में पिता की मदद के लिए दुकान करते थे। मुकेश के दो बेटों में उज्जवल पाण्डेय (5) तथा उत्कर्ष पांडे (3) का है। पत्नी नीलम तथा दादी चंदन पांडेय, माता शिमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता प्रदीप मुकेश को खो कर गहरे सदमे में हैं। शनिवार दोपहर में मनोरमा के सरौना घाट पर अंत्येष्टि की गई। बाजार से लेकर गांव तक मातम का माहौल है।
पंखे में करंट से दो झुलसे
दुबौलिया के कटरिया गांव में घटना      
निजी डॉक्टर के यहां चल रहा इलाज       
अमर उजाला ब्यूरो 
दुबौलिया। क्षेत्र के कटरिया गांव में शनिवार को बिजली के पंखे में उतरे करंट से बच्ची और महिला झुलस गई। हादसा पंखे को दूसरे स्थान पर रखने के दौरान हुआ। 
विज्ञापन

शनिवार दोपहर में कटरिया गांव के छैल बिहारी की नौ वर्षीय पुत्री फलक घर में बिजली के पंखे को हटा कर दूसरे स्थान पर रख रही थी। उस वक्त अचानक बिजली आ जाने से फलक का हाथ पंखे से चिपक गया। फलक को पंखे से चिपकता देख उसकी मौसी नीतू (35) भी छुड़ाने के लिए दौड़ी। जिससे दोनों करंट से चिपक गईं। मौके पर मौजूद परिवार वाले डंडे से पंखे का स्विच बिजली के बोर्ड से अलग कर दिया। लेकिन तब तक दोनों झुलस गईं। आनन-फानन परिवार के लोग दोनों को कस्बे के निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है ।
विज्ञापन


करंट से बुजुर्ग झुलसे
कप्तानगंज। क्षेत्र के मदनपुरा गांव में शनिवार की शाम एक बुजुर्ग करंट की चपेट में आ गए। गांव के 60 वर्षीय रमेश कुमार ट्यूबवेल से पानी लेने पहुंचे। अचानक करंट की चपेट में आने से झुलस गए। जानकारी होने पर आनन-फानन परिवार के लोग उन्हें कप्तानगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां इलाज चल रहा है। हालत सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें