फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉले में छू गया हाईटेंशन करंट, ड्राइवर झुलसा

विज्ञापन
झुलसा ड्राइवर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाल्टरगंज (बस्ती)। फोरलेन पर पुरानी बस्ती थाने के क्रेन सर्विस पॉलिटेक्निक के सामने सड़क पार करते समय ट्रॉले में हाईटेंशन तार छू गया। इससे ट्रॉले में करंट उतर गया। हादसे में ट्रॉले का ड्राइवर करंट से झुलस गया। 
विज्ञापन

बुधवार को नोएडा से गोरखपुर शुगर मिल की काफी ऊंची-टंकी ट्रॉले पर लादकर यहां पहुंचा। राजस्थान के मंडन जिला निवासी 35 वर्षीय चालक महिपाल ने बताया कि गांव के खलासी 18 वर्षीय विकास के साथ जब गाड़ी लेकर पुरानी बस्ती के ओम क्रेन सर्विस के पास पहुंचा तो सामने बिजली का काफी नीचे तक झूलता तार देखकर ट्रॉले को रोक दिया। गाड़ी से उतरने की कोशिश कर ही रहा था कि तेज हवा चल गई और तार ट्रॉले पर लदी टंकी से छू गया। खिड़की के पास लगे हैंडिल पकडे़ महिपाल करंट की चपेट में आ गया।  वहां मौजूद अन्य चालकों ने सूखे बांस से मारकर किसी तरह नीचे गिरा दिया। उधर, पॉलिटेक्निक चौराहे पर मौजूद पुलिस ने बिजली सप्लाई कटवाई। एनएचएआई के एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर चालक खुद को अस्पताल में पाकर रोने लगा। उसके बाएं पैर का पंजा काफी झुलस गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें