सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप एक घर में चोरों ने मंगलवार की रात घुसकर चोरी की। साथ ही महिला के कान व नाक से गहने भी उतार ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है । जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी अशोक सोनी अपने पूरे परिवार के साथ डोमनपुरा मोहल्ले में दुर्गा कनौजिया के घर में रहते हैं । सभी लोग खाना खाकर जब सो गए तो रात्रि में चोरों ने घर में घुसकर घर का दरवाजा खोल सभी सामान लिया। साथ ही कमरे में लगी एलसीडी भी खोल ले गए , वहीं अशोक सोनी की पत्नी सोनी देवी के नाक कान गले में पहने गहने भी उतार लिए। पीड़िता का कहना कहा है कि चोरों ने उन्हें कुछ सुंघा कर सब उतार लिया।