फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्निंग ट्रेन होने से बची राप्तीसागर एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े हादसे से बची राप्तीसागर एक्सप्रेस
विज्ञापन


बभनान (बस्ती)।
केरल से चलकर गोरखपुर जाने वाली डाउन सुपर फास्ट राप्ती सागर एक्सप्रेस बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। रविवार की शाम गौर रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 217 के पास अचानक गाड़ी का ब्रेक जाम हो गया। इससे ट्रेन में आग लगने की आशंका बढ़ गई, पर गेटमैन की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना से बच गई।
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बीच स्थित गौर रेलवे स्टेशन के पास डाउन राप्तीसागर एक्सप्रेस गेट संख्या 217 के पास पहुंची ही थी कि इंजन के पीछे लगी जनरल बोगी का ब्रेक जाम हो गया। इसके चलते धुआं निकलने लगा और आग लगने का खतरा मंडराने लगा। गेटमैन राजीव सक्सेना ने इसकी सूचना फौरन स्टेशन मास्टर गौर मंगल सिंह मीणा को दी। स्टेशन मास्टर ने ट्रेन चालक को सूचित किया। चालक ने ट्रेन को रोककर ब्रेक को ठीक किया। इससे ट्रेन करीब 10 मिनट तक डाउन रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। रेल कर्मचारियों ने बताया कि गनीमत रही कि समय रहते गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को जानकारी दे दी, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें