फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए घमासान, दो गंभीर घायल

Fri, 15 Feb 2019 11:15 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विवाद में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बभनान। जमीन विवाद में तू तू-मैं मैं के बाद जमकर मारपीट हुई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यूपी-100 पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया। जहां हालत ठीक न होती देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के बेलवरिया जंगल निवासी सती राम पुत्र गया प्रसाद और विनोद कुमार पुत्र रामदेव के बीच जमीन को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे दोनों पक्ष में किसी बात को लेकर कहा सुनी शुरू हो गई। बाद में मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट में 40 वर्षीय सती राम और 24 वर्षीय संजय पुत्र कमल गंभीर रुप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टर अमरजीत ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें