फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी से घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन

परशुरामपुर मार्ग पर बस्थनवां के पास टकराई थी बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत।पटखापुर-परशुरामपुर मार्ग पर बस्थनवां गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर जेसीबी की चपेट में आने से घायल बाइक सवार विकास सिंह की शुक्रवार को मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही घर में चीख पुकार मच गई। दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। उसकी तबीयत में सुधार हो रहा है। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रीवां निवासी विकास सिंह(22) पुत्र कन्हैया सिंह और अंकुर शर्मा(17) पुत्र रामनारायन निवासी खतमसराय थाना छावनी बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से कोहराएं की ओर निकले थे। बस्थनवां गांव के पास संपर्क मार्ग से सड़क पर चढ़ रही जेसीबी की चपेट में बाइक आ गई थी। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय अयोध्या पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद विकास सिंह को मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। वहीं अंकुर का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें