बस्ती। बेटी की हत्या करके लाश छिपाने वाले वहशी बाप को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वाल्टरगंज के थानेदार संजय कुमार शुक्ल के अनुसार हत्या और साक्ष्य छिपाने के वांछित कठिनौली निवासी मुन्नीलाल को पडिया चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
बीते नौ जुलाई को कठिनौली की एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वाले सांप काटने से मौत होने की बात बता कर अंतिम संस्कार भी कराने लगे। इसी बीच मृतका की मां और भाई थाने पहुंचे। काफी गुजािरिश के बावजूद जब पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं हुई तो शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। तभी पूछताछ में मृतका के छोटे भाई ने ऐसी बात बोल दी, जिससे पुलिस के कान खड़े हो गए। उसने पुलिस को बताया कि उस दिन जब वह गांव के दूसरे बच्चों के साथ खेल आया तो पिता उसकी बहन यानी अपनी बेटी को बेल्ट से मारते देखा। जब पर नजर पड़ते ही पिता ने डांटकर फिर खेत में भेज दिया।
कुछ देर बाद फिर घर लौटने पर बहन को फांसी लगा कर लटका देखा। मृतका की मां ने भी पुलिस को सारी करतूत बताया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
दिन दहाड़े चोरी, पकड़े गए
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के सेट बेसिल स्कूल के समीप सूनसान मकान में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी किया। चाय की दुकान में बैठकर माल का बंटवारा करते समय सादे लिबास में वहां मौजूद सिपाही ने तीनों को धर दबोचा। कोतवाली ले जाकर तीनों से पूछताछ में चोरी कबूल किया। पुलिस ने जांच करने पर घटना सत्य पाई गई। मकान मालिक शिव कुमार पांडेय देर शाम पहुंचे। घर सामान बिखरा देख दंग रह गए। उनकी निशानदेही पर पुलिस चुराए जेवर व नकदी बरामद करने का प्रयास कर रही है।