बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के मदरहवा पुरवा स्थित एक छप्पर में रसोई गैस रिसाव से आग लग गई। जब तक लोग काबू कर पाते, सिलेंडर फट गया। तेज धमाका सुनकर हड़कंप मच गया। छप्पर में रह रहे लोगों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर जब तक काबू पाया गया, लेकिन तब तक छप्पर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सोनू पासवान के अनुसार छप्पर के भीतर रखे बक्से में रखे 20 हजार रुपये, घर के बर्तन, कपड़े, चारपाई, आदि आग में जल गया।
बैड़ारी एहतमाली के मदरहवा पुरवा निवासी सोनू पासवान की पत्नी कुछ दिन पहले रिश्तेदारी में अंबेडकरनगर के टांडा गई थी। सोनू का कहना है कि बृहस्पतिवार को ही उसने पूर्वांचल बैंक से रुपये निकाल कर मकान बनाने की तैयारी में था। शुक्रवार सुबह पत्नी के न होने के कारण सोनू ही मां व बच्चों को खाना बनाने लगा। उसने माचिस की तीली जैसे ही जलाई, उसी समय आग पकड़ लिया। थोड़ी ही देर में तेज धमाके साथ सिलेंडर में फट गया। आवाज इतनी तेज थी कि ग्रामीण सहम गए और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।