फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीओ चकबंदी रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
एसीओ चकबंदी रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती/विक्रमजोत। भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर की टीम ने शुक्रवार को सहायक चकबंदी अधिकारी (एसीओ) विक्रमजोत अतुल कुमार श्रीवास्तव को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। छावनी थाने के कालागांव निवासी विजय प्रकाश शुक्ल की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई में एसीओ को पुलिस के हवाले कर दिया गया। छावनी थाने में एसीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर रामधारी मिश्र ने बताया कि शिकायतकर्ता के गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। उसकी कृषि भूमि थोड़ी-थोड़ी कई जगह है जिसे इकट्ठा चक बनाने के लिए 20 हजार रुपये मांगा था। काफी परेशान होने के बाद विजय प्रकाश शुक्ल ने रिश्वत मांगने की शिकायत की। जिसके आधार पर एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर रामधारी मिश्र के नेतृत्व में टीम बनाकर एसीओ को ट्रैप करने की टास्क दी गई। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें