फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चोरों की धुनाई कर पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दो चोरों की पिटाई कर पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन

महसों क्षेत्र में शुक्रवार रात गए थे चोरी करने
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के महसों में शुक्रवार रात दो घरों में चोरी के इरादे से घुसे आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ गए। पिटाई करने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। तीसरा चोर भागने में सफल रहा है।
विज्ञापन

महसो के पूरब टोला के फूलचंद के घर घुसे चोर दो झुमका, 6000 रुपये और तीन मोबाइल लेकर निकले ही थे कि आहट पर लोग जग गए। शोर मचाते हुए गांव वालों के सहयोग से कृष्णा नामक आरोपी को पकड़ लिया। पिटाई के बाद डायल 100 पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं गंगियां गांव के लुल्लुर यादव में के घर घुसने के दौरान ही लोग जग गए। गुुहार लगाने पर गांव के लोग भी दौड़ पड़े। यहां मोहम्मद को चोरी के आरोप में मारने पीटने के बाद 100 नंबर पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। आरोपियों को लेकर डायल 100 टीम लालगंज थाने पहुंची। कड़ाई से पूछताछ में अपना नाम पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बैरिहवा निवासी मोहम्मद तथा दूसरे ने अपना नाम कोतवाली क्षेत्र निवासी कृष्णा पांडेय बताया है। वहीं एक और साथी जो भागने में सफल रहा उसका नाम बांसी निवासी कौशल दुबे बताया गया है। इनके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल, बाइक की चाभी बरामद की है। एसओ लालगंज आरके राय ने बताया कि दोनों आरोपियों को तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें