फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र में लाखों का गोलमाल

Fri, 15 Feb 2019 11:16 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bank online fraud
विज्ञापन
हर्रैया। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की तहरीर पर पुलिस ने केंद्र के दो कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का केस दर्ज किया है। हर्रैया पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के पूरे अलावल गांव में संचालित पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र का है। गांव के ही केंद्र संचालक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है।

 

आरोप लगाया है कि छावनी थाना क्षेत्र के अकला गांव निवासी भूपेंद्र पांडेय को गौहनिया नैपाल सिंह के संदीप पांडेय की सिफारिश पर फ्रेंचाइजी नियुक्त किया था। पहले तो ये लोग ठीक से काम करते रहे मगर बाद में इन लोगों ने साजिश कर ग्राहकों के खाते से रकम की हेराफेरी शुरू कर दी। पड़री गांव निवासी रूकाइयां बानो खाते से 2000 रुपये निकालने गई थीं।

 

आरोपियों ने इन्हें 2000 देकर खाते से दस हजार अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। इसी प्रकार अमीनडीह निवासी शिव कुमार तिवारी व नेतवर पट्टी निवासी सत्यदेव तिवारी सहित कई खाताधारकों से हेराफेरी कर लाखों रुपये हड़प लिया। पीड़ितों ने सेवा केंद्र के संचालक से शिकायत की तो दोनों ने रकम वापस करने के लिए समय मांगा।
 

बाद में हीलाहवाली करने लगे। संचालक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इससे पहले भी पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर केस दर्ज करने की मांग की थी मगर पुलिस हीलाहवाली करती रही। शुक्रवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ साजिश रचने व हेराफेरी कर रकम हड़पने का केस दर्ज विवेचना शुरू कर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ितों से हुई पूछताछ के बाद केस दर्ज हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें