बाइक बचाने में ट्रक पलटा, हेल्पर घायल
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती/नगर बाजार। कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर पुराने आरटीओ दफ्तार के पास बाइक चालक को बचाने में ट्रक पलट गया। ट्रक पर लदा तारकोल ड्रम बिखर गया। हादसे में खलासी मामूली रूप से घायल हुआ है।
हादसा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। संतकबीर नगर के ग्राम लोहरसन थाना बखिरा निवासी सैय्यद अहताब महाराष्ट्र के पाताल गंगा से ट्रक में तारकोल लादकर सोनौली जा रहे थे। कोतवाली थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित पुराने आरटीओ दफ्तर के पास अचानक बाइक चालक सामने आ गया। बाइक को बचाने में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित होने से सड़क के बगल लगे बैरियर को तोड़कर पलट गया। ट्रक में लदे तारकोल के ड्रम सड़क पर बिखर गया। जिसे हटाने में एक घंटे लगे। हादसे में चालक सैय्यद अहताब बाल-बाल बच गए जबकि खलासी सैय्यद महताह को हल्की चोटें आई है।