फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो्ताक्षर रजिस्टर में हस्ताक्षर बनवाने से प्रधानाध्यापक माया मिश्रा ने समायोजित शिक्षा मित्र को रोका तथा थप्पड भी मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडमास्टर ने जड़ा शिक्षामित्र को थप्पड़
विज्ञापन


बहादुरपुर।
सदर ब्लॉक के नंदपुर प्राथमिक विद्यालय में रजिस्टर में हस्ताक्षर को लेकर प्रधानाध्यापक माया मिश्रा ने समायोजित शिक्षामित्र साधना उपाध्याय को स्कूल में ही थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ खाते ही शिक्षामित्र गिर पड़ी। मामला जब लालगंज थाने पर पहुंचा तो बीच-बचाव के लिए एसओ विक्रम सिंह को स्कूल जाना पड़ा। खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत ओझा भी स्कूल गए और दोनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराए।
विज्ञापन

नंदपुर प्राथमिक विद्यालय मेेेें प्रधानाध्यापिका माया मिश्रा की शिकायत ग्रामीण शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कई बार कर चुके हैं। खंड शिक्षा अधिकारी इद्रंजीत ओझा ने इसकी जांच की और शिकायत सही पाया। बताया जाता है कि इस शिकायत से हेडमास्टर नाराज हो गईं और उन्हें लगा कि यह शिकायत साधना उपाध्याय ने कराई है। इसे लेकर मंगलवार को हेड मास्टर ने गुस्से में साधना को थप्पड़ जड़ दिया। इसकी शिकायत पीड़ित ने डीएम और बीएसए सहित खंड शिक्षा अधिकारी से की। इसे लेकर खंड शिक्षा अधिकारी, एसओ और प्रधान स्कूल पहुंचे। बच्चों ने भी थप्पड़ जड़ने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें