फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट से किशोर घायल, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कार की चपेट से किशोर घायल, अस्पताल में मौत
परशुरामपुर मार्ग पर गैस एजेंसी के पास दुघर्टना
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। किसी काम से घर से निकला 14 वर्षीय किशोर कार की चपेट में आ गया। गंभीर घायल को आनन-फानन जिला चिकित्सालय अयोध्या ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी विशुन कुमार (14) पुत्र देवेंद्र कुमार किसी काम से घर से गैस एजेंसी के रास्ते होकर परशुरामपुर मार्ग पर पहुंचा। तभी सामने से आ रही कार की चपेट में आ गया। हादसा होते ही आसपास के लोग जुटे। घायल विशुन कुमार को परशुरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने अयोध्या जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दिन में करीब दो बजे विशुन की मौत ही गई। पुलिस ने चालक को कार समेत कब्जे में ले लिया है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर परशुरामपुर के एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना के संदर्भ में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें