फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर से टकराई बस, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेलर से टकराई बस, तीन घायल
विज्ञापन

बस्ती-कांटे मार्ग पर सिसवा माफी के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
ओड़वारा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बस्ती-कांटे मार्ग स्थित सिसवा माफी गांव के पास खड़े ट्रेलर में रोडवेज की बस टकरा गई। सोमवार को भोर में हुए इस हादसे में परिचालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को मुंडेरवा पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। बस चालक संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क पार कर रही नीलगायों के बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई।
विज्ञापन

सिसवा मांफी गांव के पास सड़क के किनारे सीमेंट से लदा ट्रेलर खड़ा था। जिसकी अनलोडिंग होनी थी। सोमवार को भोर में कैसरबाग डिपो की बस पीछे से जा टकराई। बस लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी। बस के परिचालक इंद्रेश कुमार त्रिपाठी (25) के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। साथ ही यात्रा कर रहे मेहंदावल निवासी नितेश त्रिपाठी जो पत्नी के साथ यात्रा कर रहे थे, वह घायल हुए हैं। तीसरे घायल धनघटा निवासी हीरालाल हैं। घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी कन्हई प्रसाद ने वाहन की व्यवस्था कर घायलों को अस्पताल भेजवाया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर के चालक व खलासी मौके से भाग निकले। पुलिस ने दोनों वाहनों के कागज अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें