फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पशु तस्कर दबोचे, दो भाग निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

तीन पशु तस्कर दबोचे, दो भाग निकले
एक ट्रक, दो ट्रैक्टर भी पुलिस ने कब्जे में लिया
लादे जा रहे 25 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। क्षेत्र के बरदिया कुंवर गांव के उत्तर रविवार रात मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस तीन तस्करों को दबोच ली। दो अन्य भागने में सफल रहे। 25 पशुओं को छुड़ाने के साथ ही एक ट्रक और दो ट्रैक्टर भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। गोवध निवारण अधिनियम व पशुक्रूरता के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार रात मुखबिर ने थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता को सूचना दी थी कि बरदिया कुंवर गांव के उत्तर में कुछ पशु तस्कर एक ट्रक पर व दो ट्रैक्टर के सहारे 25 पशुओं को लाद रहे हैं। एसआई सर्वेश यादव, नंदलाल सरोज, कांस्टेबल लालजी गुप्ता, विपिन कुमार सिंह, श्याम सुंदर के साथ एसओ घटनास्थल पर पहुंच गए। तीन पशु तस्करों को मौके से दबोच लिया जबकि ट्रक चालक व दो अन्य पशु तस्कर भागने में सफल रहे। दुबौलिया पुलिस ने 25 पशुओं को गांव के गोलू सिंह के यूकेलिपटस के बाग में बंधवा दिया। तीन आरोपी दिनेश सिंह, रिंकू सिंह, बलबीर सिंह निवासी बरदिया कुंवर थाना दुबौलिया व तीन अन्य नाम पता अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व 11पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि बरामद पशुओं के संतकबीरनगर के दुधौरा थाना क्षेत्र में स्थिति गोशाला में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें