फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब किशोर ढूंढने को एसपी से मिले अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गायब किशोर ढूंढने को एसपी से मिले अधिवक्ता
विज्ञापन


बस्ती।
30 सितंबर से गुम हुए सुमित चौधरी का चौथे दिन भी सुराग नहीं मिला। इससे परिवार वालों की चिंता बढ़ती जा रही है। लापता के बाबा और वरिष्ठ अधिवक्ता नेबूलाल चौधरी के पौत्र सुमित को अविलंब ढूंढ निकालने को लेकर बुधवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल एसपी संकल्प शर्मा से मिला। एसपी ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि पुलिस सुमित को दो दिन के भीतर ढूंढ निकालेगी।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर के मूल निवासी राजेश चौधरी शहर में कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में परिवार समेत रहते हैं। दशहरे के दिन शहर में निकली ज्योति यात्रा देखने राजेश चौधरी का 16 वर्षीय पुत्र सुमित चौधरी निकला। रात तक वापस न आने पर परिवार के लोगों ने पहले तो ढूंढना शुरू किया लेकिन जब पता नहीं चला तो अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर ढूंढना शुरू किया। प्रतिनिधि मंडल में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर पांडेय, मंत्री प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद चौबे, जनपद बार के अध्यक्ष गणेश शंकर मणि त्रिपाठी, महामंत्री मारुत कुमार शुक्ल, पूर्व महामंत्री रविशरण सिंह के अलावा राम पाल यादव, मेराज अहमद खां, ज्ञानेंद्र चौधरी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें