फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्सी का फंदा बनाकर लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रस्सी के फंदे से लटका युवक, मौत
टिनिच के खजुहा गांव का मामला
निमंत्रण के लिए निकला था राम पाल
अमर उजाला ब्यूरो
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के खजुहा गांव निवासी रामपाल राजभर (22) पुत्र भारत राजभर की फंदे पर पेड़ से लटकी लाश बरामद हुई है। रामपाल बुधवार शाम पड़ोस के गांव में निमंत्रण के लिए घर से निकला था। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
विज्ञापन

पिता भारत राजभर अपने छोटे बेटे रज्जन के साथ सोनीपत में रहते हैं। रामपाल राजभर एक माह पहले अपने पिता के पास सोनीपत से घर आया था। घर पर बाबा तीरथ, दादी व बहन खुशबू रहती हैं। रामपाल के बाबा तीरथ ने बताया कि बुधवार को दिन में रामपाल उनके लिए बस्ती से बीपी की दवा लेकर आया था। देर शाम बगल के गांव में एक निमंत्रण में चला गया। रात में घर नहीं लौटा। सुबह राहगीरों ने गांव के दक्षिण बाग में आम के पेड़ से रस्सी के फंदे में लटके रामपाल को देखा तो घरवालों को सूचना दी। युवक के फंदा लगाने की जानकारी पर पहुंची गौर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर चप्पल, मोबाइल, गुटका और पॉकेट में कागज मिला है। प्रभारी निरीक्षक राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें