फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर 3

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर 38 लाख ठगे
विज्ञापन


बस्ती।
उत्तराखंड में नौकरी दिलाने के लिए 16 बेरोजगारों से जालसाजों ने 38 लाख रुपये ठग लिए। बेरोजगारों को उत्तराखंड सरकार के वन और पशुपालन विभाग में क्लर्क का फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया गया। वह लेटर लेकर जब उम्मीदवार ज्वाइन करने पहुंचे तो हकीकत जानकर पांव तले जमीन सरक गई। नियुक्ति पत्र पर लिखा पता ही फर्जी निकला।
विज्ञापन

यह प्रकरण तब सामने आया, जब रविवार को कप्तानगंज थाने के बैहार निवासी रजनीश ने पुलिस को इसकी तहरीर दी। इसमें कहा गया था कि 2013 में वन विभाग और पशुपालन विभाग में नौकरी दिलाने के लिए उनके सहित 16 लोगों ने कुल 38 लाख रुपये दिए। देहरादून के एक होटल में इंटरव्यू कराया गया। इसके बाद काफी समय तक आरोपी उनसे टाल-मटोल करते रहे। लगातार दबाव बनाने पर तीन साल बाद उन्हें नियुक्ति पत्र देकर नौकरी ज्वाइन करने को कहा गया। नियुक्ति पत्र लेकर निर्धारित पते पर जब वे पहुंचे तो उस संस्थान या उसका कोई कर्मचारी वहां नहीं मिला। पूछताछ करने पर पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। पुलिस ने जयकरण, देश दीपक, राजकुमार, शिशिर गौड़, मनोज, गोविंद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें