फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में यात्री को डस लिया सांप,हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में यात्री को डस लिया सांप, गंभीर
विज्ञापन

बाराबंकी से सपेरे को बंधक बनाकर सहयात्री लाए बस्ती
दिल्ली से लौटते समय गोरखधाम एक्सप्रेस में हुई घटना
कप्तानगंज थाने के दुधौरा निवासी हैं पीड़ित रघुवंश शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज/महराजगंज। गोरखधाम एक्सप्रेस से घर आते समय युवक को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर उसे राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा के रघुवंश शर्मा 35 वर्ष से परिवार सहित दिल्ली में रहते हैं। सोमवार को रघुवंश दिल्ली से गोरखधाम एक्सप्रेस पर घर आने के लिए चढ़े। मंगलवार सुबह छह बजे ट्रेन जब लखनऊ से चलकर बाराबंकी के निकट पहुंची तो ट्रेन में एक सपेरा सवार हुआ। यात्रियों को सांप दिखाने लगा तो सबकी तरह रघुवंश शर्मा भी सपेरे की टोकरी में रुपये डालने लगा। तभी सांप ने उसकी अंगुली अपने मुंह में भर ली। काफी देर तक उसके मुंह में अंगुली डाले देख बोगी में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने ब्लेड से चीरा लगाकर अंगुली से सारा खून निकाल दिया। बोगी के यात्री एकजुट होकर सपेरे को बंधक बना लिए। उधर, रघुवंश ने घटनाक्रम की फोन से परिवार के लोगों को जानकारी दे दी। सुबह 10 बजे ट्रेन जैसे ही बस्ती पहुंची, स्टेशन पर मौजूद घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सपेरे को भी दिन भर जिला अस्पताल में रखा गया। बलरामपुर जिले के निवासी सपेरे को पीड़ित की हालत सामान्य होने के बाद छोड़ा। सपेरे ने बताया कि लखनऊ में रहकर वह काफी दिनों से बाराबंकी से गोंडा के बीच ट्रेन में सांप दिखाता रहा है, लेकिन ऐसा वाकया सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें