फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... फोरलेन पर डिवाइडर पर पलटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

फोरलेन पर डिवाइडर पर पलटी कार
कप्तानगंज थाने के पिकौरा गांव के पास की घटना
नगर थाने के अगई भगाड़ के पूर्व प्रधान हैं कार मालिक
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज (बस्ती)। फोरलेन पर कप्तानगंज थाने के पिकौरा के पास ओवरटेक करते समय ट्रक ने कार में साइड से ठोकर मार दी। इससे कार डिवाइडर पर दो बार पलटते हुए दूसरी लेन में जा गिरी। कार चला रहे बहादुरपुर ब्लॉक के पूर्व प्रधान भाग्यशाली रहे, वरना कार की जो हालत हुई, उसमें से जिंदा बचने की गुंजाइश बेहद कम थी।
विज्ञापन

नगर थाने के अगई भगाड़ निवासी पुनीत कुमार उर्फ पप्पू सिंह मंगलवार शाम अपनी नई लग्जरी कार लेकर कप्तानगंज वन रेंज कार्यालय पर जरूरी कार्यवश गए। पुनीत के अनुसार वहां से महराजगंज जाने के लिए कार लेकर निकले। पिकौरा गांव के पास पहुंचते ही बेकाबू ट्रक ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश में जोरदार साइड मार दी। इससे बिना नंबर की नई कार दो बार पलटकर दूसरी लेन में जा पहुंची। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर कार के अंदर से पुनीत को निकाला। पूरी तरह से सुरक्षित पाकर सबने राहत की सांस ली। कार का बायां टायर दग गया। लोगों ने उसे सीधा करने के बाद किसी तरह धक्का देकर कार पास के होटल पर पहुंचाया और कार चालक के घर सूचना दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग पहुंचे और उन्हें घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें