फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना की तेरहवीं से लौट रहे बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नाना की तेरहवीं से लौट रहे बाइक सवार की मौत
बभनान मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक चालक
अमर उजाला ब्यूरो
पैकोलिया। क्षेत्र के चैनपुर गांव से नाना की तेरहवीं में शामिल होकर घर जा रहे बाइक चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना हर्रैया-बभनान मार्ग पर थानाक्षेत्र के सलहदीपुर गांव के सामने शुक्रवार रात हुई।
विज्ञापन

गौर थानाक्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी 36 वर्षीय बबलू चौहान शुक्रवार को पैकोलिया थानाक्षेत्र के चैनपुर गांव अपने नाना की तेरहवीं में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 11 बजे बाइक से अपने घर रानीपुर लौट रहे थे। अभी हर्रैया-बभनान मार्ग स्थित सलहदीपुर के पास पहुंचे थे कि किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं होने से गंभीर रू प से घायल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पैकोलिया पुलिस शव तथा बाइक थाने ले आई। जहां मृतक की शिनाख्त हुई। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई राजवीर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। बब्लू की घटना में मौत होने की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें