डिकी से उड़ाए दो लाख रुपये
लालगंज। गैस एजेंसी के मालिक के बुलेट की डिकी तोड़कर उचक्के दो लाख 12 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। घटना शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। उदय एचपी गैस एजेंसी बारीघाट लालगंज के प्रोपाइटर धीरेन्द्र कुमार ने लालगंज बाजार में पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर शुभम ऑटो पार्ट्स की दुकान के सामने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी की थी। बगल के इन्वर्टर की दुकान पर किसी काम से गए। थोड़ी देर बाद आए तो देखे कि गाड़ी की डिकी खुली हुई थी। डिकी में रखे दो लाख 12 हजार रुपये गायब थे। तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। शनिवार को बैंक बंद होने के कारण रुपये लेकर धीरेन्द्र गांव दौलतपुर जा रहे थे।