फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की मौत
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रखिया गांव की घटना
पगार गांव के बाग में पेड़ से लटका मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। घर से दूर बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र का शव मिला। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने पुलिस को बताए बगैर अंत्येष्टि कर दी। युवक ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन

कप्तानगंज क्षेत्र के पगार गांव के दक्षिण बाग में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने पेड़ से लटक रहे युवक के शव को देखा। कुछ ही देर में आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने युवक की पहचान कर उसके घर वालों को सूचना दी। युवक सूरज यादव (18) निवासी रखिया गांव का था। मौके पर पहुंचे परिजन शव को पेड़ से उतारकर आननफानन में बिना पुलिस को सूचना दिए अंत्येष्टि कर दी। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूरज यादव इस वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक शतानंद पांडेय ने बताया कि घटना के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें