तीन गंभीर लखनऊ रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
ओड़वारा।पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के प्लास्टिक काम्प्लेक्स चौकी अंतर्गत बस्ती कांटे मार्ग पर बुधवार की देर शाम बाय पोखर गांव के पास दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुची पुलिस ने सभी कोअस्पताल भेजवाया। जहां तीन को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल निवासी असलम, त्रिदेव बस्ती की ओर आ रहे थे जबकि मनीष और सद्दो मुंडेरवा की ओर से बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी बायपोखर गांव के पास दोनों बाइक आमने सामने टकरा गई।जिसमें चारे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुची प्लास्टिक काम्प्लेक्स चौकी पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया।जहां चिकित्सकों ने असलम, मनीष और सद्दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। जबकि त्रिदेव निवासी बोदवल थाना मुंडेरवा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।