फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर नकदी और गहने ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ताला तोड़कर नकदी और गहने उठा ले गए चोर
विज्ञापन

फोटो
छावनी थाना क्षेत्र के अतरौराझाम गांव में वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के अतरौराझाम गांव में बुधवार रात घुसे चोरों ने सीमा सिंह पत्नी अशोक कुमार सिंह के घर को निशाना बनाया। शटर का ताला तोडकर नकदी, गहने, कपड़े और गृहस्थी के सामान लेकर चपंत हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित सीमा सिंह ने छावनी पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने रात दो बजे के बाद घटना को अंजाम दिया है। गेट और शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर अलमारी में रखे सोने, चांदी के गहने और 10 हजार रुपये नकद उठा ले गए। घर में अकेली होने से छत पर सो रही थी। सुबह जब जगी तो कमरे और गेट का ताला टूटा देखा। तत्काल डायल 100 पुलिस को सूचना दी। फिर थाने में पहुंचकर तहरीर दी है। बताया कि उनके पति बाहर रहते हैं। अचानक बिजली चले जाने पर गर्मी के कारण छत पर सोने के लिए चली गई थी जबकि नीचे घर के दरवाजे में ताला लगा दिया था।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना अध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। छानबीन की जा रही है। चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें