फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार में बेकाबू होकर गड्ढे में गई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रफ्तार में बेकाबू होकर गड्ढे में गई कार
चालक और बाइक सवार समेत तीन लोग बाल बाल बचे
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के मधवापुर बरगदवा गांव के पास तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर गड्ढे में चली गई। गनीमत थी कि दो बाइक सवार और चालक ने किसी तरह अपने को सुरक्षित कर लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसा सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ।
बस्ती की तरफ से तेज गति जा रही कार अनियंत्रित हो कर गड्ढे में चली गई। तभी भानपुर की तरफ से बस्ती जा रहे बाइक सवार दो लोग चपेट में आते-आते बचे। कार चालक प्रवीण ने बताया कि बलरामपुर जा रहा था कि अचानक ब्रेक की जगह हैंड ब्रेक लग गई। इससे कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। वहीं, कानपुर से बस्ती जा रहे बाइक चालक राम सागर तथा कन्हैया लाल ने बताया कि कार बाइक को छूती हुई गड्ढे में चली गई। लोगों की मदद से कार को निकाला। इसके बाद चालक बलरामपुर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

मैक्सिमो की चपेट में आने से वृद्ध घायल
बस्ती-रुधौली मार्ग स्थित गौरा चौराहे पर दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। थानाक्षेत्र के बस्ती-रुधौली मार्ग स्थित गौरा चौराहे पर मैक्सिमो की चपेट में आने से 75 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए। मैक्सिमो में निजी विद्यालय के बच्चे थे। चालक का नाम, पता नोट कर भीड़ ने जाने दिया।
विज्ञापन

दुर्घटना सोमवार शाम करीब तीन बजे हुई। एक निजी विद्यालय के बच्चों को लेकर मैक्सिमो चालक छोड़ने जा रहा था। गौरा चौराहे पर सड़क पार कर रहे गौरा निवासी 75 वर्षीय त्रिवेणी नाथ उपाध्याय चपेट में आ गए। साइकिल सहित सड़क पर गिर कर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक तेज गति से भागने लगा। भीड़ ने दौड़ाकर मनौरी चौराहे पर पकड़ लिया। लेकिन स्कूली बच्चों को देखकर उसका नाम, पता और मोबाइल में फोटो खींच कर पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग को स्थानीय डॉक्टर के यहां भर्ती कराया और परिवार वालों को जानकारी दी। इस बाबत एसओ वाल्टरगंज अरविंद शाही ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी है। लेकिन परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें