फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार का निकल गया पहिया,गड्ढे में गिरी--

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती कार का निकल गया पहिया, गड्ढे में गिरी
विज्ञापन

देवरिया से कोटा राजस्थान जाते समय हादसा
हाईवे पर मुंडेरवा के परसा हज्जाम के पास की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। देवरिया से राजस्थान के कोटा जा रही कार का पिछला पहिया फोरलेन पर मुंडेरवा के परसा हज्जाम के पास एकाएक निकल गया। इससे बेकाबू होकर कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में गिर गई। ईश्वर का शुक्र है कि कार में सवार लोगों को मामूली चोटें भर आईं। बाद में दूसरे वाहन का प्रबंध करके वे रवाना हुए।
देवरिया जिले के रामपुर कारखाना निवासी अख्तर जमाल खान (55) रविवार सुबह परिवार के पांच सदस्यों के साथ कोटा राजस्थान जाने के लिए निकले। मुंडेरवा थाने के परसा हज्जाम के पास पहुंचने पर अचानक कार का पिछला बायां पहिया निकल गया। कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे से पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में चली गई।
विज्ञापन


फोटो
बेकाबू हुई कार दीवार से जा टकराई
कार चालक घायल, वाहन भी क्षतिग्रस्त
कप्तानगंज-दुबौलिया मार्ग पर हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के पद्मापुर निवासी संजय मौर्या की कार कप्तानगंज से दुबौलिया वापस आते समय बेकाबू होकर दीवार से जा टकराई। हादसे में कार चला रहे संजय घायल हो गए।
हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ। पद्मापुर निवासी संजय कप्तानगंज से दुबौलिया की तरफ अपने घर आ रहे थे। चलते-चलते अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और पांडव नगर स्थित राम किशुन चौरसिया की पान की दुकान के सामने दीवार से जाकर टकराने पर रुकी। तेज टक्कर के चलते कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोग मदद में दौड़े। इन लोगों का कहना था कि कार की गति बहुत तेज थी। कार चालक संजय के घायल होने पर लोगों ने स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया। इसके बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन



गड्ढे में पलटने से बची पिकअप
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के हर्दिया चौराहे के समीप तेज गति से आ रही पिकअप अनियंत्रित हो गई। सड़क के किनारे पेड़ से टकराने पर गड्ढे में पलटने से बच गई। चालक ने बताया कि वह पिकअप लेकर बस्ती जा रहा था कि नियंत्रण खोने के कारण हादसा होते होते बचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें