सौतेली मां पर बेटे की हत्या का आरोप
बस्ती। परशुरामपुर थाने के धुरदा गांव निवासी 10 वर्षीय राहुल के साथ सौतेली मां ने की हकीकत सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आरोप है कि उसे कई दिन घर के भीतर भूखा प्यासा रखने के बाद मौत के घाट उतार दिया। कृत्य की किसी को भनक लगे, इससे पहले पति के साथ मिलकर सौतेली मां ने शव मनोरमा नदी के किनारे मिट्टी में दबा दिया। मगर बृहस्पतिवार देर रात गांव के एक शख्स ने पुलिस को फोन करके बता दिया।
मौके पर पहुंचे एसओ रमेश ने सौतेली मां अर्चना और पिता राकेश उर्फ सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो सौतेली मां ने बता दिया कि राहुल को उन दोनों ने ठिकाने लगाया लेकिन फंदा लगाने से मौत होने की बात बताई। मौके पर पहुंचे एसपी दिलीप कुमार ने बताया कि महिला राहुल को घर के अंदर फंदा लगाने की बात बता रही है। एसपी के अनुसार शुक्रवार को मिट्टी में दबाया शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।