फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर

विज्ञापन
bike thief
विज्ञापन

विज्ञापन
बभनान (बस्ती)। पुलिस चौकी प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में रविवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइक सहित युवक के भागने पर पुलिस ने शक के आधार पर दबोच लिया। छानबीन में बाइक चोरी की निकली।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पहले रुका लेकिन जांच होती देखकर भागने लगा, जिसे दौड़ाकर सिपाहियों ने पकड़ लिया। बाइक की चेचिस नंबर व नंबर प्लेट की जांच में नौ अप्रैल को एसबीआई बभनान से गायब हुई बाइक की पुष्टि हुई। आरोपी से कड़ी पूछताछ में चोरी करने की बात स्वीकार की। एसओ छपिया जयदीप दुबे ने बताया कि चोर की पहचान दिलीप कुमार उर्फ पुजारी निवासी सकदरपुर, थाना छपिया जिला गोंडा के रूप में हुई है। छपिया के सिकरी मीरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की बाइक नौ अप्रैल को उस समय गायब हो गई जब बैंक के अंदर गए थे। छपिया पुलिस ने 11 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें