फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा प्रतिमाओं से चोरों ने नोटों की माला उड़ाई

विज्ञापन
durga
विज्ञापन

विज्ञापन

गौर (बस्ती)। थाना क्षेत्र के हलुआ बाजार के निकट अलग-अलग स्थानों से पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं से रुपये की माला चोरी हो गई। शुक्रवार सुबह आयोजकों की नजर पड़ी तो हतप्रभ रह गए। चोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दुर्गा प्रतिमा विसर्जन नहीं करने के लिए धरना-प्रदर्शन करने लगे। कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने प्रतिमाओं का विसर्जन कराया।
हलुआ क्षेत्र के बरहपेड़ा व बेलवरिया जंगल चौराहे एवं केवटहिया गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं पर सजी रुपयों की माला नवमी की रात चोरी हो गई। वहीं पूजा समितियों के लोग हवन पूजन करने के बाद देर रात भक्ति गीतों में खोए रहे। शुक्रवार सुबह जब प्रतिमा पर नजर गई तो नोटों की माला गायब दिखी। बरहपेड़ा दुर्गा कमेटी अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील मौर्य एवं बेलवरिया जंगल चौराहा कमेटी अध्यक्ष आसाराम चौधरी व केवटहिया गांव में स्थापित दुर्गा कमेटी अध्यक्ष आज्ञाराम ने बताया कि कई वर्षों से दुर्गा प्रतिमाओं का स्थापना किया जा रहा है।लेकिन आज तक कभी इस तरह की घटना नहीं हुई। इसका खुलासा होना चाहिए।प्रधान श्रवण कुमार वर्मा के नेतृत्व में गांव के संदीप कुमार, रामकुमार पटेल, रोहित कुमार मौर्य, राजकुमार यादव, जयकुमार, सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार, दुर्गेश, राम अछैबर, दुर्गा आदि चोरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। कहा कि जब तक मामले का खुलासा नहीं होगा तब तक मूर्ति का विसर्जन नहीं होगी। सूचना पर पहुंची गौर पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिसके बाद लोग प्रतिमा विसर्जन को तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गौर रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि दुर्गा पंडाल से मूर्ति के गले से कुछ सामान और रुपये की माला चोरी होने की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें