फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार उचक्कों ने छीने 10 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार उचक्कों ने छीने 10 हजार
विज्ञापन

बैंक से रुपये लेकर साइकिल से जा रहे थे इसहाक
घटना की एफआईआर के लिए दौड़ रहे हैं बजुर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी कस्बे में स्थित एसबीआई शाखा चपिलांव से 10 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे व्यक्ति से उचक्कों ने छीन लिया। शनिवार को हुई घटना के बाद से ही केस दर्ज कराने के लिए पीड़ित दौड़ लगा रहा है।
विज्ञापन

विक्रमजोत चौकी पहुंचे शंकरपुर गांव के मोहम्मद इसहाक (56) ने बताया कि शनिवार को 11 बजे बैंक से 10 हजार रुपये कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए निकाले थे। जैसे ही विक्रमजोत कस्बे के फोरलेन के अंडरपास से साइकिल से गुजर रहे थे कि पीछे से एक बाइक पर आए दो युवकों ने कुर्ते की जेब पकड़ ली और खींचकर भागने लगे। अचानक हुई घटना से साइकिल लेकर गिर पड़ा। जब तक संभलता उचक्के जेब से रुपये लेकर बाइक से भाग निकले। हो-हल्ला मचाया और थोड़ी दूर खदेडा भी। लेकिन वे तेज रफ्तार से भाग निकले। पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई घटना के बाद चौकी पुलिस को जानकारी दी। विक्रमजोत पुलिस छानबीन का दिलासा देकर वापस कर दी। दो दिन बाद भी न तो मुकदमा पंजीकृत किया न ही आरोपियों की छानबीन की। हर बार दिलासा देकर वापस कर देते हैं। इस बाबत चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार सरोज का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है और न ही ऐसा कोई शिकायत पत्र ही मिला है। फिलहाल, मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें