फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांक में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। नेहनुंई गांव के रास्ते में ढांक में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेश पुत्र भागी राम निवासी गांव नेहनुंई डाकघर पल्यूर के रूप में हुई है। वह रविवार को घर से काम के लिए जा रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में पांव फिसलने से वह ढांक में गिर गया। यहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने उसे वहां देखा और ढांक से निकाला।
विज्ञापन


इसके साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन बेसुध हालत में उसे चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंच गई। सोमवार को शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं पुलिस ने घटनास्थल में जाकर जांच पड़ताल की। इसके साथ ही परिजनों के बयान भी दर्ज किए। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि ढांक में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें