फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टे का फंदा बनाकर झूली छात्रा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दुपट्टे को फंदा बनाकर छत से लटकी छात्रा, मौत
दुबौलिया के मसहा गांव में घटना, पदमापुर में 12वीं की छात्रा थी
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। मसहा गांव में मंगलवार सुबह दुपट्टे का फंदा बनाकर छत के कुंडे से एक छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय सिर्फ 80 वर्षीय दादी ही घर पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है। मसहा गांव की 18 वर्षीय प्रीति सोनी पुत्री मंगरू जो कि पदमापुर इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। घर के कमरे में गई और अपने दुपट्टे को फंदा बनाकर छत के कुंडे से फंसा लिया और लटक गई। इस दौरान घर सूना था। सुबह नौ बजे के करीब पिता मंगरू व मां आशा देवी शुकुलपुरा बाजार में अपनी दुकान चले गए। 80 वर्षीय बुजुर्ग दादी ही थी। किसी काम से घर के कमरे में गईं तो देखा कि प्रीति कुंडे के सहारे लटक रही है। बूढ़ी दादी के शोर मचाने पर गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। बेटी के फंदे से लटकने की सूचना पर पिता मंगरू पत्नी के साथ घर पहुंचे। तब तक प्रीति की मौत हो चुकी थी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीत उतरवाकर कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए। प्रीति मंगलवार को स्कूल नहीं गई थी। प्रीति पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें