फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित---नकली वाल पुट्टी की फैक्ट्री पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
(अभी तहरीर दूसरे पक्ष ने नहीं दी।)
विज्ञापन

----------------------------
नकली वाल पुट्टी की फैक्ट्री पकड़ी

फोटो
फोरलेन के करही गांव में पकड़ी गई फैक्ट्री
माल जब्त कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में फोरलेन स्थित करही गांव में शुक्रवार को नकली वाल पुट्टी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई। कंपनी अधिकारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बरामद नकली माल जब्त कर लिया है।
एक प्रतिष्ठित वाल पुट्टी निर्माता कंपनी के मैनेजर ऑपरेशन रवि सिंह ने बताया कि बस्ती जिले के लोगों की ओर से वाल पुट्टी में कमी पाए जाने की लगातार शिकायत मिल रही थी। कंपनी की तरफ से आंतरिक जांच शुरू हुई। जांच के दौरान ही नकली वालपुट्टी बनाने की जानकारी मिली। उन्होंने इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती सर्वेश राय ने टीम के साथ करही गांव में छापामारी की। फोरलेन के किनारे ही बताए गए स्थान पर बाहर इंजन चल रहा था। पुलिस को आता देख यहां काम कर रहे लोग भाग खड़े हुए। कमरों के अंदर भारी मात्रा में नकली वाल पुट्टी की बोरियां मिलीं जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि फैक्ट्री से कई कंपनियों की 40 किलो की दो बोरी, 20 किलो की 10 बोरी, 40 किलो की सात बोरी तथा 1000 खाली बोरी, 20 किलोग्राम की सात बोरी, वॉलपुट्टी की 40 किलोग्राम की 16 बोरी तथा एक रोलर, सिलाई मशीन, एक पंप, एक इलेक्ट्रिक मशीन तथा एक अल्टीनेटर को कब्जे में ले लिया गया है। कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि कंपनी कच्चा माल राजस्थान, चुनार, भदोही सहित अनेक स्थानों से मंगाती है। जांच में यहां एक हार्डवेयर की दुकान से सप्लाई करने की जानकारी दी गई थी। जांच के दौरान पता चला कि यहां से नकली वाल पुट्टी बनाकर बेची जा रही है। छापे में करीब 12 लाख रुपये की नकली वाल पुट्टी बरामद की गई है। मैनेजर ऑपरेशन रवि सिंह ने बताया कि बरामद 300 बोरियां पुलिस थाने ले गई है। शेष 100 बोरी गोदाम में है जिसे जब्त कराया जाएगा। गोदाम में ताला लगाया गया है।
विज्ञापन

------------
असली-नकली में उलझी वाल पुट्टी
बरामद की गई वाल पुट्टी और ह्वाइट सीमेंट मामले में पुलिस पसोपेश में पड़ी है। फैक्ट्री संचालक का दावा है कि वह वैध तरीके से कारोबार कर रहा है, जबकि मूल कंपनी के सेल्स प्रतिनिधियों/प्रबंधक का कहना है कि उसके लोगो और फार्मूले का अवैध व गैरकानूनी इस्तेमाल किया जा रहा है। दोनों पक्षों को सामने बुलाकर पूछताछ कर रहे एएसपी पंकज के अनुसार दोनों की तहरीर लेकर पुलिस सही-गलत की छानबीन करेगी। जिसके बाद मुकदमा दर्ज करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें