फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर का पत्नीहंता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

दहेज हत्या में पति समेत चार ससुराली नामजद, बाकी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। टिनिच चौकी क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में सप्ताह भर पहले दहेज हत्या के मामले के मुख्य हत्यारोपी पति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर निवासी बबली शुक्ला (26) पत्नी अशोक शुक्ल की 27 जून की रात घर में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से मौत हो गई थी। कपड़े और कमरे से केरोसिन की गंध आ रही थी। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर करने के अगले दिन बबली की मौत हो गई। परिवार के लोग शव अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। खबर मिलते ही मृतका के पिता हर्रैया थाना क्षेत्र के सेन्हा निवासी सुरेंद्र पांडेय अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा करवाए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गौर पति अशोक, ससुर अवधेश, सास सोनरपति व ननद मन्नी के खिलाफ दहेज हत्या व डीपी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। प्रभारी निरीक्षक ओपी यादव ने बताया कि पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें