बस्ती। कोतवाली क्षेत्र में बाइक लिफ्टरों ने ताबड़तोड़ वारदात करके पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। सोमवार रात फोरलेन टोल प्लाजा के किनारे स्थित कुटिया के सामने खड़ी बाइक गायब कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुरानी बस्ती के डफाली टोला निवासी सलमान अहमद का कहना है कि 30 जुलाई को बाइक लेकर ढाबे पर खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद देखा तो बाइक गायब थी। पुलिस को खबर देने पर कटरा चौकी की टीम पहुंची। आसपास काफी पूछताछ किया लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। बता दें कि जुलाई महीने में नौ बाइक गायब हो चुकी हैं। पुलिस का दावा है कि गिरोह जल्द पकड़ में आएगा लेकिन इस इंतजार में कई बाइक और गायब हो गईं।