बहादुरपुर (बस्ती) । नगर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर के पास दिल्ली से मरीज लेकर जा रही प्राईवेट एंबुलेंस ओवरटेक करने के चक्कर सामने से जा रही ट्रक मे पीछे से घुस गई। इस दुर्घटना में एंबुलेंस से दिल्ली जा रहे मरीज सहित चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनो वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
जहांगीरपुर तालखण्डी थाना महुआ जिला बैशाली बिहार निवासी सुरेश सिंह का दिल्ली में इलाज होता है। सुरेश को ही दिल्ली से दिखाकर निजी एंबुलेंस से बिहार प्रदेश जिला वैशाली ग्राम ईनादपुर पासीपुर थाना वलीगंज निवासी उमेश कुमार ,ग्राम जहाँगीरपुर तालखण्डी थाना महुआ निवासी दीपक व विकाश कुमार बिहार जा रहे थे। अभी यह लोग नगर थाना क्षेत्र के हाइवे पर स्थित ग्राम तिलकपुर के पास पहुँचे ही थे कि एंबुलेंस चालक ओवरटेक के चक्कर में उसी ट्रैक पर रहे ट्रक में पीछे से घुस गया। इस दुर्घटना में बीमार सहित चारो गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना होते ही ट्रक चालक गाड़ी छोडकर मौके से फरार हो गया । सूचना मिलते ही फुटहिया चौकी की पुलिस मौके पर पहुँच कर राहत कार्य शुरू कर दिया।