जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया
इन्वर्टर-बैट्री सप्लाई का ऑर्डर देकर करता रहा ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को पकड़ा है जो बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा अयोध्या का कर्मचारी बताकर शहर की दो इन्वर्टर-बैट्री की एजेंसी वालों को लाखों का चूना लगा चुका है। उसके विरुद्ध कोतवाली में पंजीकृत मुकदमे के सिलसिले में मंगलवार को हरिश्चन्द्र यादव निवासी हनुमानगंज थाना सोहागी जनपद रीवा मध्य प्रदेश को सोमवार को दिन में शहर के बेगम खैर स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से दो फर्जी चेक, दो सप्लाई ऑर्डर बरामद किया गया।
28 अप्रैल को मयंक शुक्ल निवासी शिवनगर तुरकहिया थाना कोतवाली जनपद बस्ती ने तहरीर दी कि उनकी दो फर्म सुनील मोटर्स व शुक्ला मशीनरी स्टोर्स में बैट्री इन्वर्टर व जेनरेटर का व्यवसाय होता है। 25 अप्रैल को एक व्यक्ति व दोनों फर्मों से इन्वर्टर व कोटेशन मांगा। बताया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सप्लाई देनी है। पुन: 28 को आकर एक लाख रुपये का चेक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा अयोध्या में लगाने का ऑर्डर दिया। दोनों फर्मों पर 10-10 हजार रुपये कागजात तैयार करने व कमीशन के लिए मांग लिया। बाद में कस्टमर केयर पर सब कुछ फर्जी पाया गया।