फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
भाई की शिकायत पर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के पावड़ गांव में मंगलवार सुबह 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके के लोगों ने मारने-पीटने और हत्या का आरोप लगाया है। भाई की शिकायत पर पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिम्पा देवी सुबह नित्य क्रिया से वापस लौटीं। हाथ-मुंह धुलकर अपने कमरे में चली गईं। काफी देर तक जब कमरे से नहीं निकलीं। पति अवधराज कमरे में गए तो बेसुध मिलीं। उन्हें आनन-फानन एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रिम्पा दो बच्चों की मां थीं। मौत की सूचना पर मायके गोंडा जनपद के खोड़ारे थाना क्षेत्र के बनरहा गांव निवासी पिता रामलौट व भाई बबलेश कनौजिया और अन्य लोग भाग कर पावड़ आ पहुंचे। ससुरालियों पर मारने-पीटने और हत्या करने का आरोप लगाने लगे। इसकी सूचना छावनी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे छावनी थानाध्यक्ष यशवंत सिंह मामले की छानबीन कर रहे थे। दोपहर दो बजे क्षेत्राधिकारी हर्रैया राहुल पाण्डेय भी पहुंच गए। उन्होंने पति अवधराज सहित परिवार के आठ वर्षीय अनूप और राजू के बयान दर्ज किए। अपराध अन्वेषण की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकार जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

रिम्पा देवी के पति अवधराज कनौजिया दिल्ली में टैक्सी चलाते हैं। कुछ दिन पहले ही घर आए था। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 32 वर्षीय रिम्पा देवी पुत्री रामलौट का विवाह करीब 15 वर्ष पहले अवधराज के साथ हुआ था। इनके दो बच्चे भी हैं। पिछले कुछ दिनों से ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे थे, जिसकी जानकारी उन्हें रिम्पा देती रहती थीं। इससे मायके और ससुराल पक्ष में संबंध तनावपूर्ण हो गए थे।
विज्ञापन

गांव के लोगों की मानें तो पिछले दो-तीन दिनों में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आशंका है कि विवाहिता की मौत विषाक्त पदार्थ खाने से हुई है। थानाध्यक्ष छावनी यशवंत सिंह का कहना है कि मायके के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। भाई बबलेश कनौजिया निवासी खोड़ारे थाना जिला गोंडा की तहरीर पर मामला दर्ज करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें