तीन दिन पहले गायब बुर्जु्ग का शव मिला
सोनहा थाना क्षेत्र के गदापुर चक गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के गदापुर चक गांव से तीन दिन पूर्व घर से गायब हुए 70 वर्षीय रघु शर्मा का शव गांव के ही तालाब के पास बुधवार को दोपहर में मिला। शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्रा ने शव को कब्जे में ले लिया।
रघु शर्मा की पत्नी कलावती ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके पति को तीन महीने लकवा मार दिया था, जिससे वह मानसिक रूप से बीमार हो गए थे। वह अक्सर घर से भाग जाते थे। कलावती ने वह 30 सितंबर की शाम वह बेटी की दवा लेने गई थी। उसी समय उसके पति घर से कहीं बाहर चले गए। उनकी तलाश की गई, मगर कहीं पता नहीं चला। गांव के पास स्थित तालाब के पास उनका कपड़ा दिखाई दिया। जिस पर ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि रघु शर्मा की पत्नी कलावती की ओर से तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।