फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर समझ किन्नरों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चा चोर समझ किन्नरों को पीटा
विज्ञापन

नगर बाजार थाने में की शिकायत, पुलिस छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार (बस्ती)। थानाक्षेत्र के कन्हौली गांव में बच्चा पैदा होने की खबर पाकर बधाई गीत गाने पहुंचे किन्नर भीड़ के हत्थे चढ़ गए। बच्चा चोर समझकर गांव वालों ने चार किन्नरों को पीट दिया। गनीमत थी कि ग्राम प्रधान व कुछ अन्य लोगों ने बीचबचाव करके उन्हें बचाया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के अनुसार इस मामले की छानबीन की जा रही है।
वैन में सवार होकर पहुंचे चार किन्नरों ने अपनी शैली में गाना-बजाना शुरू कर दिया। इससे घर के अंदर नवजात रोने लगा। प्रसूता खिड़की के रास्ते झांककर बाहर किन्नरों को नाचते-गाते देख घबरा गई। उसके शोर मचाने पर आसपास के तमाम लोग जुट गए। बच्चा चोर समझकर चार किन्नरों को पीटने लगे। इसी बीच खबर पाकर ग्राम प्रधान निसार अहमद पहुंच गए और किन्नरों को बचाया। किन्नरों की मुखिया काजल बाई काजल, सरिता, कुमारी , रानी आदि थाने पहुंचीं। किन्नरों की टीम में शामिल काजल, सरिता, कुमारी, रानी ने बताया कि पहली बार उन्होंने अपनी यजमानी (अपनी बिरादरी के हिसाब से हिस्से में मिला क्षेत्र) बढ़ाने की गरज से देहात की और रुख किया था। मगर गांव वालों ने बच्चा चोर समझकर हमला कर दिया। कुनबा बढ़ने पर क्षेत्र काफी संकुचित हो गया है, इसलिए गांवों की तरफ रुख कर रहे हैं। नगर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार से मिलकर मामले की शिकायत की। एसओ का कहना है कि अभी किसी पक्ष की तरफ से लिखित तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
डरकर शोर मचाने से बिगड़ी बात
- रविवार को दोपहर करीब 11.30 बजे जिस परिवार में बच्चा हुआ था, उसके सामने किन्नरों की वैन रुकी। वे आवाज देने लगे लेकिन घर में प्रसूता और उसके बच्चे के सिवा परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। किन्नरों के गाने-बजाने की आवाज से बच्चे के रोने पर मां ने जब बाहर झांककर देखा तो डर गई और शोर मचाने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें