फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहे कोरोना केस, लेकिन सैंपलिंग की रफ्तार सुस्त

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोविड की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
बढ़ रहे कोरोना केस, लेकिन सैंपलिंग की रफ्तार सुस्त
विज्ञापन

- बृहस्पतिवार को 24 नए कोरोना मरीज मिले, 54 हुए निगेटिव
- आठ दिन से प्रतिदिन औसतन नौ सौ नमूने लिए जा रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस के बावजूद सैंपलिंग में शिथिलता दिखने लगी है। आठ दिनों का आंकड़ा तो यही बता रहा है कि हर दिन औसतन नौ सौ से कम नमूने लिए गए हैं। जबकि पहले बारह सौ से चौदह सौ नमूने रोज लिए जाते थे। यह हाल तब है जब केंद्र व राज्य सरकार ने ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए लगातार सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 24 नए पॉजिटिव केस मिले, जबकि 54 पॉजिटिव की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस तरह जिले में कोरोना के सक्रिय मरीज 235 हो गए हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 899 नमूना एकत्रित किया गया है। जाहिर है कोरोना का खतरा अभी बरकार है। लेकिन, संदिग्ध कोरोना मरीजों की सैंपलिंग में शिथिलता आने लगी है। गौरतलब है कि जिले में 22 जनवरी से आउट सोर्सिंग के लैब टेक्निशिन कार्य बहिष्कार पर हैं। उन्हें पिछले छह माह से मानदेय नहीं दिया गया है। इसके विरोध में वे कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। इन स्थितियों के कारण शहरी क्षेत्र में छिटपुट ही नमूने लिए जा रहे हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों में भी इनके चलते स्थिति खराब हुई है। इधर शासन ने टेस्ट बढ़ाने का निर्देश दिया है, मगर अपने में जहां 19 जनवरी से पहले 12 सौ से चौदह सौ टेस्ट के लिए नमूने लिए जाते थे, वह अब घटकर औसतन नौ सौ से भी कम हो गए हैं।
विज्ञापन

आठ दिनों में लिए गए नमूने:-
19 जनवरी: 987
20 जनवरी: 935
21 जनवरी: 1332
22 जनवरी: 885
23 जनवरी: 380
24 जनवरी: 844
25 जनवरी: 926
26 जनवरी: 899
बोले सीएमओ
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि नमूनों का ग्राफ बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। एकाध दिन में स्थिति नियंत्रित हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें