युवती का अपहरणकर्ता पकड़ा गया
परशुरामपुर (बस्ती)। अयोध्या जिले के एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती का अपहरण के आरोपी को एसओजी व परशुरामपुर पुलिस ने वेरता बाजार से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे में वारदात में प्रयुक्त वाहन को भी बरामद कर लिया गया है।
शुक्रवार रात युवती का अपहरण कर चालक भाग रहा था। मौका पाकर परशुरामपुर क्षेत्र के रजवापुर के पास युवती गाड़ी से कूदकर खुद को बचाया। इसके बाद उसने थाने पर तहरीर दी थी। जिसके बाद थाने की पुलिस तथा एसओजी टीम आरोपी को तलाशने में लगी थी। रविवार को सुबह आरोपी को थानाक्षेत्र के वेरता से पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान कैलाश दुबे निवासी जरही, थाना महराजगंज, जनपद अयोध्या के रूप में हुई। बाद में पीड़िता को बुलाकर आरोपी की पहचान कराई गई। एसओ आलोक सोनी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।