फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के तेवर हुए तल्ख, खांसी व बुखार के मरीज बढ़े

विज्ञापन
​​जला अस्पताल में बैठे मरीज। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
मौसम के तेवर हुए तल्ख, खांसी व बुखार के मरीज बढ़े
विज्ञापन

बस्ती। मौसम का तेवर सख्त हो गया है। ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। इससे सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में 450 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इनमें तीन सौ मरीज सर्दी, जुकाम व बुखार के थे। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम बदल रहा है। ऐसे में नवजात व छोटे बच्चों के अलावा बुजुुुर्गों को एहतियात बरतना चाहिए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच ठंड का आगाज लोगों को बीमार कर रहा है। जिला अस्पताल में भीड़ बढ़ गई है। मरीजों के लिए अस्पताल में भरपूर दवाएं भी मौजूद हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी के अनुसार ठंड की शुरुआत में लोग लापरवाही बरतते हैं, जिससे उन्हें सर्दी जुकाम व बुखार का सामना करना पड़ता है। पिछले तीन दिनों में ठंड बढ़ी है। मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस मौसम का सर्वाधिक असर बच्चों व बुजुर्गों पर होता है। ऐसे में जरूरत हो तभी लोग घर से निकलें। यदि जरूरी हो तो वे गरम कपड़ों के अलावा कान ढककर निकलें। यदि उन्हें ठंड का अहसास हो तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श करें। नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ. एसएस कन्नौजिया ने कहा कि ठंड कान पर भी असर डालती है। जुकाम के चलते कानों में संक्रमण का खतरा रहता है। जुकाम के चलते कान के पर्दे पर संक्रमण हो सकता है। प्रयास करें कि सर्दी न लगने पाए। जिला अस्पताल के प्रभारी एसआईसी डॉ. राम प्रकाश ने कहा कि मौसम को देखते हुए सभी तैयारियां चाक चौबंद कर ली गई हैं। बच्चों के लिए वार्ड में आवश्यक संसाधनों को सक्रिय किया जा चुका है। दवाएं भरपूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें