फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में निस्तारित किए गए 5441 मामले

विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर में मामलों की सुनवाई करते न्यायिक अ​धिकारी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
लोक अदालत में 1229 वाद निस्तारित
विज्ञापन

बस्ती। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें करीब 1229 वाद व 693 बैंक से संबंधित मामले सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किए गए। जिला जज अमरजीत त्रिपाठी ने बताया कि आपराधिक वादों के निस्तारण के फलस्वरूप 199540 रुपये की धनराशि अर्थदंड के रूप में वसूली गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैंक ऋण के मामले निस्तारित कराकर विभिन्न बैंकों ने 32490603 की धनराशि पर समझौता किया। पारिवारिक मामलों में प्रधान न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने पांच व अपर प्रधान न्यायाधीश कविता मिश्रा ने 11 वादों का निस्तारण किया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अरुण कुमार पाठक ने 17 मामले निस्तारित कर याचिकाकर्त्ताओं को 801000 धनराशि प्रतिकर में प्रदान करने का आदेश दिया। 32 प्रकीर्ण वादों को भी निस्तारित किया। श्रमवाद में एक मामला आया जिसमें 11000 रुपये की धनराशि का अर्थदंड वसूला गया। हर्रैया, सदर, भानपुर व रुधौली में करीब 3519 वादों का निस्तारण किया गया। प्राधिकरण सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि न्यायिक अधिकारी पृथ्वी पाल यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अब्दुल कैयूम, मुकेश कुमार सिंह, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, प्रदीप कुमार राम, अंकिता दूबे, श्वेता यादव, तृषा मिश्रा, विनय कुमार जायसवाल, अंशुमाली पांडेय, अंबरीष त्रिपाठी, अंबरीश कुमार श्रीवास्तव, अनुप कुमार पांडेय, गोरख प्रसाद श्रीवास्तव आदि मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें