फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संविदा कर्मचारियों ने डीएम, एडी हेल्थ व मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की ओर से बुधवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ ही जिलाधिकारी, एडी हेल्थ और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन भेजा गया। मंडल अध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा ने शासन से संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन और सेवा सुरक्षा जैसी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने को कहा है।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेशभर में एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारी पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और जन-जन तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने में लगातार अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। बताया कि 5, 6 और 7 अक्तूबर को संविदा कर्मी काला फीता बांधकर अपना सांकेतिक विरोध दर्ज कराएंगे। 8, 9 और 10 अक्तूबर को जनपद मुख्यालयों पर बैठकें आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यदि इसके बावजूद मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो संघ की ओर से आगे के बड़े आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में पूजा देवी, श्वेता यादव, सुशील चौधरी, अजीत प्रजापति, अनीता देवी, माया, डॉ. सतीश चौधरी, अवधेश मिश्रा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अजय कुमार आदि संविदा स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें