फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नकब लगाकर कपड़े की दुकान में घुसे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र में बस्ती-महुली मार्ग पर देईसांड के नवनिर्मित छठघाट के पास मंगलवार देर रात चोरों ने कपड़े की दुकान में नकब लगाकर करीब एक लाख रुपये के कपड़े और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के फैलवा गांव निवासी अमित यादव देईसांड में कपड़े की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह मंगलवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा मिला। पीछे की दीवार में नकब लगा था। अमित यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दुकान के पीछे खेत की तरफ बांस की सीढ़ी लगी थी। चोर उसी के सहारे दीवार तक पहुंचे। खिड़की के लिए छोड़ी गई जगह को कच्चे गारे से ईंट की जुड़ाई कर बंद किया गया था। चोर ईंटें तोड़कर दुकान में दाखिल हुए। दुकानदार के मुताबिक दुकान से करीब 80 हजार रुपये के ऊनी कपड़े, 20 हजार रुपये के लेडीज सूट का बंडल, दो हैमर मशीन, एक ड्रिल मशीन और दो ग्राइंडर मशीन चोरी हुई हैं। पीड़ित ने डायल 112 और लालगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि कपड़े की दुकान में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें