फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकालकर कांग्रेस ने महंगाई का किया विरोध

विज्ञापन
मुण्डेरवा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। संवाद - फोटो : BASTI
विज्ञापन
जुलूस निकालकर कांग्रेस ने महंगाई का किया विरोध
विज्ञापन

- सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, किसानों के शोषण का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। कांग्रेस ने मंगलवार को गन्ना विकास इंटर कॉलेज से शुगर मिल गेट पर जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि पढ़ा-लिखा युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है। सरकार को युवाओं की चिंता नहीं है। किसानों का शोषण हो रहा है। उपज का उन्हें सही दाम नहीं मिल रहा है। क्रय केंद्रों पर बिचौलिए सक्रिय हैं।
विज्ञापन

आम आदमी को परिवार चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज करने पर तुली है। कहा कि विधानसभा चुना में भाजपा की विदाई तय है। पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व बिगड़ती कानून व्यवस्था से सभी परेशान हैं। देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि महंगाई चरम पर है। कोरोना काल में तमाम लोग बेरोजगार हुए सरकार उनकी समस्या समाधान का उपाय नहीं कर रही है। बेगुनाहों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के भाव आसमान छू रहे हैं। इस दौरान अमित सिंह, डॉ. वहीद, सुरेंद्र मिश्र, नीलम विश्वकर्मा, रंजना सिंह, लालजीत पहलवान, रामप्रीत, बब्लू, दिवाकर, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें