फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कांग्रेस नेताओं ने सांसद तनुज पुनिया का किया स्वागत

Sun, 09 Mar 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सांसद तनुज पुनिया का स्वागत करते कांग्रेस पार्टी के नेता व अन्य
विज्ञापन
बस्ती। कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद तनुज पुनिया का टोल प्लाजा के पास कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

पुनिया ने कहा कि जमीनी धरातल पर कांग्रेस संगठन की मजबूती से ही उत्तर प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तन हो सकेगा। सांसद पुनिया ने कहा कि यूपी में गरीब, दलित, अल्पसंख्यक समाज के लोग चौतरफा उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में पहल करें।
जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू, कांग्रेस नेता बृजेश कुमार आर्य ने सांसद को जनपद के राजनीतिक परिदृश्य के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सिद्धार्थ नगर जिलाध्यक्ष काजी सुहेल, अहमद, गिरिजेश पाल, अनिल भारती, कुशल त्रिपाठी के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें